पीएम मोदी आज करेंगे छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’, देंगे जरूरी टिप्स, इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियां भी होंगी शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में “परीक्षा पे चर्चा 2025” प्रोग्राम सुबह 11 बजे से स्टार्ट होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा का यह आठवां संस्करण है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस चर्चा में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी सहित अन्य हस्तियां भी इस प्रोग्राम में शामिल होकर स्टूडेंट्स को टिप्स देंगे। इस प्रोग्राम के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्र पीएम मोदी के साथ ही अन्य हस्तियों से भी बेहतर पढ़ाई के टिप्स प्राप्त कर सकेंगे।
इस बार पीएम संग 12 अन्य गेस्ट भी पीपीसी कार्यक्रम में आएंगे साथ
पीपीसी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देश की 12 प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।
3.30 करोड़ छात्रों ने किया है रजिस्ट्रेशन
परीक्षा पे चर्चा 2025 में शामिल होने के लिए देशभर से 3.30 करोड़ स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।
टीजर में हैंडराइटिंग के बारे में किया जिक्र
परीक्षा पे चर्चा के लिए जारी किये गए टीजर में पीएम मोदी ने हैंडराइटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनको हैंडराइटिंग को सुधारने में टीचर्स ने उनकी मदद की।
ये प्रसिद्ध हस्तियां भी हो रहीं कार्यक्रम में शामिल
फिल्मी एवं खेल जगत के साथ आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, फिटनेस कोच रुजुता दिवेकर, न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली सभरवाल, फूड फार्मर रेवंत हिमात्सिंगका, टेक्निकल गुरु जी और एडलवाइस म्युचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 में शामिल होंगे।
खेल जगत से ये दिग्गज लेंगे PPC 2025 में भाग
खेल जगत से परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा भी भाग लेंगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई को लेकर टिप्स देंगी।
फिल्मी जगत से दीपिका पादुकोण सहित ये हस्तियां होंगी शामिल
परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में फिल्मी जगत से दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर जैसी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
सुबह 11 बजे से स्टार्ट होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यह प्रोग्राम शिक्षा मंत्रालय के साथ ही दूरदर्शन सहित अन्य सरकारी चैनल और विभिन्न न्यूज चैनल एवं अन्य चैनल्स पर Live कवर किया जायेगा।
