बसंत पंचमी पर 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे संगम स्नान
विस्तार पूर्वक हुई चर्चा
इसके माध्यम से बीते स्नान पर्वों में ट्रैफिक मूवमेंट, बैरिकेडिंग तथा भीड़ प्रबंधन में आई समस्याओं को चिन्हित कर उनका निराकरण करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को एक साथ बैठा कर अपने सेक्टरों के प्रत्येक मार्गवार यातायात योजना पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
आगामी स्नान पर्वों पर किसी भी तरह का न रहे भ्रम
इस प्लान पर संयुक्त हस्ताक्षर कर उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया। इससे आगामी स्नान पर्वों पर किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे। यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि तिथि के अनुसार वसंत पंचमी का स्नान दो फरवरी से ही प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एक फरवरी से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की तैयारी कर लें।
पुलिस बल की रहेगी तैनाती
जिन मार्गों में भीड़ अत्यधिक होने की संभावना है अथवा पूर्व स्नान पर्वों में अत्यधिक थी, उनमें आंकलन कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कराएं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं से सद्व्यवहार करने की अपेक्षा की गई है।
अतः इस पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई व्यवस्था बिगाड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसके साथ सख्ती से कार्रवाई भी करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तैनात पुलिस अधिकारी अपने सेक्टरों में जहां भी साइनेज की संख्या में कमी महसूस करते हैं अथवा उनको और सुव्यवस्थित बनाना चाहते थे उसका आंकलन कर तत्काल लगवा लें।
सभी घाटों पर कराएं स्नान
अधिकारियों ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं को सभी घाटों में स्नान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे कि किसी एक घाट पर अत्यधिक दबाव न हो सके। इस संयुक्त अभ्यास से पूर्व मेला क्षेत्र में सैनिटेशन व्यवस्था एवं वहां लगाए गए टॉयलेट्स की साफ सफाई को और बेहतर बनाने से संबंधित बैठक भी की गई थी। आपको बता दें कि बसंत पंचमी पर तीन करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।
इसमें संबंधित अधिकारियों को सभी स्थानों पर पूर्णतः सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त अभ्यास के दौरान एडीजी जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, आइजी रेंज प्रेम गौतम, राहत आयुक्त भानु गोस्वामी, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एमडी यूपीएसआरटीसी मासूम अली सर्वर भी उपस्थित रहे।


Thamks a bunc for sharing thhis with aall of uus you really
know what youu aare speakig about! Bookmarked. Please additionally vsit my web site =).
We maay have a hyyperlink trade contract between us auroravpn