National

बड़ी खबर: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

गाजियाबाद। खालिस्तानी आतंकियों ने एनएच-24 स्थित गुरूकुल स्कूल को धमकी भरा मेल भेजा है। मेल में 26 जनवरी को अमेरिका और कनाडा में भारतीय दूतावासों को घेरने और राष्ट्रपति को झंडोत्तोलन करने से रोकने का दावा किया गया है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरूकुल स्कूल को भेजा गया मेल अब्दुल अजीज के नाम से है। ई-मेल में दावा किया गया है कि खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर सवा लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। खालिस्तान जनमत संग्रह दस्ता किसानों के सक्रिय समर्थन के साथ ट्रैक्टरों के साथ इंडिया गेट की घेराबंदी करेगा। दिल्ली के स्कूली बच्चों के लिए संदेश दिया गया है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें। मेल में कहा गया है कि मोदी के शासन का मतलब है रक्तपात और हिंसा। आपके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। अपने बच्चों की रक्षा करें।

वेव सिटी थाने में केस दर्ज

इसमें कहा गया है, “भारतीय सशस्त्र बल खालिस्तान जनमत संग्रह दस्ते के किसी भी शांतिपूर्ण असंतोष को कुलचने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करेंगे जो पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार होने का दावा करते हैं। यह मेल गाजियाबाद के स्कूल के साथ ही दिल्ली के कुछ अन्य स्कूलों को भी भेजा गया है। स्कूल प्रधानाचार्य गौरव वेदी की शिकायत पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कराई जा रही है। साइबर सेल से ई मेल का आइपी एड्रेस पता कराया जा रहा है। शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। – लिपि नगायच, एसीपी वेव सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *