सीएम आतिशी को नामांकन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़
राजधानी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक निगम ने 21 करोड़ की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है। इसमें नौ करोड़ की नकदी है तो वहीं पांच करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स शामिल है।
14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी
इसके अलावा चुनाव में परोसने के लिए लाई गई 14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है। दिल्ली में अवैध रूप से लगे छह लाख से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पोस्टर को भी हटाया गया।
11 जिलों में की गई यह कार्रवाई
पूर्वी जिले में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
बता दें कि सर्वाधिक कार्रवाई पूर्वी जिले में हुई है। यहां पर 6.83 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें जहां 3.12 करोड़ की नकदी, 123.08 लीटर शराब, 1.68 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2.02 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं शामिल हैं।
4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त
वहीं, कार्रवाई में दूसरे स्थान पर मध्य जिला है। यहां 6.81 करोड़ रुपये की वस्तुएं व 4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 1242 लीटर शराब तो 71.40 लाख रुपये की ड्रग्स तो 2.45 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 70 हजार रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई है।
इसी तरह आचार संहिता उल्लंघन के बाद लगातार दिल्ली में अवैध होर्डिंग्स पोस्टर हटाने का क्रम जारी है। अब तक दिल्ली में हटाए गए 6.77 लाख अवैध पोस्टर को हटाने की कार्रवाई हुई है। इसमें 96734 होर्डिंग्स, 500770 लाख पोस्टर, 17913 साइनेज बोर्ड, 61745 झंड़े हटाए हए हैं।
