National

दिल्ली में सीएम हाउस के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका

नई दिल्ली। दिल्ली में सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बा
वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं।
सीएम हाउस के बाहर धरना देने के बाद आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *