पुष्पा 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किया तांडव, 25वे दिन भी बाहुबली 2 को किया पीछे
नई दिल्ली। ‘पुष्पा का उसूल, करने का वसूल…’, बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल कर रही है। बजट का पैसा वसूलने के बाद भी पुष्पा थम नहीं रहा है। पहले फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म जवान को कुचला और अब वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के पीछे पड़ गया है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 को कुचल चुकी है और अब यह फिल्म आमिर खान स्टारर दंगल के पीछे पड़ गई है। रविवार को धांसू कलेक्शन के बाद इस फिल्म ने सोमवार को दमदार बिजनेस किया है।
सोमवार को पुष्पा 2 का हुआ ये हाल
IMDb के मुताबिक, बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1742 करोड़ के करीब लाइफटाइम कलेक्शन किया था जिसका रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने मात्र 25 दिन के अंदर ही तोड़ दिया। चौथे रविवार कतो फिल्म ने 1760 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब 26वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
