देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।
बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- देश याद रखेगा उनका योगदान
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- कल रात हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से दुख पहुंचा है। उन्होंने देश ही नहीं, पूरी दुनिया के इकोनॉमी सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका योगदान सभी को हमेशा याद रहेगा। वह भारत मां के महान सपूत थे। अपनी उम्र संबंधी बीमारी के कारण वह हमें छोड़ कर चले गए। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं और परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़ा हूं।
मनमोहन सिंह के घर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के घर पहुंचे हैं।
राज्यसभा के उपसभापति बोले- मनमोहन सिंह को दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा
मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें हमेशा एक महान, ज्ञानी और दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक प्रमुख अर्थशास्त्री थे, जिन्हें दुनिया भर में जाना जाता था। वह आर्थिक संकट के समय देश के वित्त मंत्री बने। उन्हें उदारीकरण का श्रेय दिया जाता है, लेकिन इन सबसे ऊपर उनका गरिमामय आचरण था।
मनमोहन सिंह के आवास पहुंची सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं हैं।
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी बोले- मनमोहन सिंह से हमें हमेशा मिली प्रेरणा
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम अपने प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निस्वार्थ योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की थी। भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है।
राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनमोहन सिंह को भारत-अमेरिका को करीब लाने के लिए याद किया जाएगाः अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को भारत-अमेरिका को करीब लाने के लिए याद किया जाएगा।
अमित शाह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
PM मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास जाकर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
‘मनमोहन सिंह मेरी बहुत तारीफ करते थे’, लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं
मनमोहन सिंह के निधन के बाद लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे, वह मेरी बहुत तारीफ करते थे।
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह के साथ जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और पीएम रहे। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।
‘वो अर्थव्यवस्था के आइंस्टीन थे’, मनमोहन सिंह के लिए बोले प्रताप सिंह बाजवा
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया है।
कल कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल यानी 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।
मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच
मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। विश्व के कई बड़े नेता भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जता चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भी काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दे रही है।
‘मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं’, सुशील शिंदे ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने कहा कि मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।
महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
तेलंगाना के सीएम ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
‘यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति’ कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन जी के साथ काम किया है, वे न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है और खासकर राहुल गांधी के लिए।
‘आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता थे मनमोहन’, अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने जताया शोक
मनमोहन सिंह की टिप्पणी सच साबित हुईः थरूर
मनमोहन सिंह के निधन पर शशि थरूर ने कहा कि डॉ. सिंह की टिप्पणी सच साबित हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 2014 में कहा था, “मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा और सिर्फ दस साल बाद, वह पहले से ही सही साबित हो रहे हैं।
केंद्र सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद किए
केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
कांग्रेस ने सात दिनों के लिए कार्यक्रम रद्द किए
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे। आजादी के बाद के नायक थे। देश पर शासन करने की उनकी दूरदर्शिता और क्षमता को सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रम सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस सहित 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
आनंद महिंद्रा और गौतम अदाणी ने पूर्व पीएम के निधन पर प्रतिक्रिया दी
आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। इसके प्रति हमारी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ओम शांति। वहीं, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अदाणी ने मनमोहन सिंह के जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति शाहिद ने साझा किया कि कैसे डॉ मनमोहन सिंह की बुद्धिमत्ता और ज्ञान से उन्हें बहुत फायदा हुआ और उनके साथ लंबे जुड़ाव को याद किया।
एक्स पर एक पोस्ट में शाहिद ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुझे 2011 में उनकी मालदीव यात्रा याद है, जहां मैंने संसद के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में उन्हें आमंत्रित किया था। मुझे 2007 में विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान हमारी बातचीत भी याद है। उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान से मालदीव को बहुत लाभ हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और प्रियजनों को उनके द्वारा छोड़ी गई स्थायी विरासत से सांत्वना मिले। इस क्षति पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। साथ ही दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।
मनमोहन सिंह के आवास पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रख दिया गया है। बाहर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। साथ ही आज दिल्ली में बारिश भी हो रही है।
केरल सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया
भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लेने के बाद, केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।
मनमोहन सिंह के आवास के बाहर जुटने लगे लोग
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग सुबह से ही जुटना शुरू हो गए हैं।
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जारी किया वीडियो
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है…पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे…उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है…मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से निकले
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से निकले।
भूपेश बघेल ने कहा- देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर दुखद है। यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर लाया गया
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास ले जाया गया। पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कर्नाटक में सात दिन के शोक की घोषणा
कर्नाटक सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कर्नाटक में सात दिन के शोक की घोषणा की गई है। कल 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
कल निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किये गए और देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है। भारत सरकार के सूत्र के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रियंका गांधी मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।
राहुल गांधी बोले- मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।
पीएम मोदी शोक प्रकट किया
भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कठिन समय के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा और बुद्धिमता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान दिया गया। भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
दिल्ली के एम्स पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे।
क्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ली डी फिल की उपाधि
मनमोहन सिंह ने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी फिल की उपाधि ली थी। शिक्षा के प्रति उनका लगाव उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन की ओर ले गया।
एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली
2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।
