संसद के बाहर प्रदर्शन करता विपक्ष: BJP बोली- राहुल को लोकसभा से निलंबित किया जाए
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहली ही बाहर परिसर में पक्ष-विपक्ष का संग्राम देखने को मिल रहा है। भाजपा सांसद जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, विपक्ष चौक से संसद की ओर मार्च कर रही है।

