Uttarakhand

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की गंगा आरती

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर सोमवार को त्रिवेणीघाट पर विशेष गंगा आरती की गई। इसमें क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत स्थानीय भाजपा नेता शामिल हुए। सभी ने उनके दीर्घायु की कामना की।

सोमवार को त्रिवेणीघाट स्थित गंगा तट पर भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते हैं, यही उनकी खासियत है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भी जन्मदिन पर बधाई दी गई।

उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनके मार्गदर्शन से राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, चेतन शर्मा, राधे जाटव, राजपाल ठाकुर, प्रदीप कोहली, शम्भू पासवान, रूपेश गुप्ता, शिव कुमार गौतम, देवदत्त शर्मा, भावना किशोर गौड़, सुरेंद्र कक्कड़, विकास तेवतिया, वीरेंद्र रमोला, संजीव पाल, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, दीपक बिष्ट, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, रुचि जैन, रेखा चौबे, रंजन अंथवाल, शशि मिश्रा, अविनाश भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *