1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ होंगे उत्तराखंड पुलिस ने 13वें जीडीपी
देहरादून। दीपम सेठ उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे। भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी दीपम सेठ प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
21 नवंबर को सचिव गृह शैलेश बगोली ने केंद्र को पत्र लिखकर वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसचिव संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था। वर्ष 2022 में उन्होंने आईआईटी रुड़की से पीएचडी की। दीपम सेठ ने एसपी टिहरी गढ़वाल, एसपी ज्योतिबा फुले नगर, सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी, कोसोवो में प्रोजेक्ट मैनेजर, कोसोवो ऑर्गनाइज्ड क्राइम ब्यूरो (KOCB), संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, सेनानायक 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
शाहजहांपुर में हुआ जन्म
दीपक सेठ को उत्तराखंड पुलिस में एसएसपी नैनीताल, डीआईजी गढ़वाल रेंज, डीआईजी क्राइम/लॉ एंड ऑर्डर/पीएसी/ट्रेनिंग, आईजी सीआईडी, आईजी मुख्यालय, पी/एम, आईजी लॉ एंड ऑर्डर/स्पेशल टास्क फोर्स के साथ ही आईटीबीपी में आईजी, नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर, लद्दाख, आईजी (कार्मिक, स्थापना और सतर्कता), आईटीबीपी डीटे जनरल, नई दिल्ली के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दीपम सेठ का जन्म शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में हुआ है।
