दिमाग को रखना चाहते हैं तंदुरुस्त, तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें
क्या होते हैं मेडिटेरेनियन डाइट
वेट लॉस में कारगर
मेडिटेरेनियन डाइट में हाई फाइबर वाली सब्जियां, फल और साबुत अनाज होते हैं। जिसके सेवन से हमारा पेट जल्दी भर जाता है और ज्यादा खाने की इच्छा भी कम होती है। इससे वजन तेजी से कम होने लगता है। आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।
दिल की सेहत के लिए बेस्ट
मेडिटेरेनियन डाइट में जैतून का तेल, मछली और नट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ-साथ हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है। इसीलिए मेडिटेरेनियन डाइट को अपने डेली रूटीन में शामिल करने के लिए एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य भी सुधारे
मधुमेह का खतरा कम
मेडिटेरेनियन डाइट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ होते हैं, जो ब्लड शुगर को मेंटेन रखते हैं। इससे मधुमेह का खतरा कम होता है और शरीर में इंसुलिन का लेवल बेहतर बना रहता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। मेडिटेरेनियन डाइट को शामिल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके आंखों की रोशनी काे बनाए रखने में मदद करेंगे।
शरीर काे रखे स्वस्थ
यह आहार शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाव करने में भी सहायक होते हैं। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
