अवैध रूप से बने हुए 35 भवनों पर चला बुलडोजर, इस कार्रवाई से ग्रमीणों में हड़कंप
अदालत ने 78 निर्माणों को तोड़ने के आदेश दे दिए। 43 ग्रामीणों ने कोर्ट के इस फैसले को दोबारा से कोर्ट में चुनौती दे दी। 35 ग्रामीणाें ने कोर्ट में चुनौती नहीं दी। इन ग्रामीणों के भवनों को शुक्रवार को तोड़ दिया गया।
गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर
गुरुग्राम में कल यानी गुरुवार को ही बुलडोजर एक्शन हुआ था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट (डीटीपीई) ने भोंडसी और अलीपुर गांव में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाए। इन कॉलोनियों को कृषि जमीन पर बिना मंजूरी के भू-माफिया द्वारा जमीन मालिकों के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा था।
विभाग की ओर से तहसीलदार को इन क्षेत्रों में रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही जमीन मालिकों और भू-माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
वहीं, अलीपुर में तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का कहना था कि अवैध निर्माणों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी अवैध भवनों पर बुलडोजर से एक्शन किया जाएगा।
दिल्ली में भी चला था बुलडोजर
राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में बुलडोजर गरजा था। नगर निगम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर खजूरी चौक से श्रीराम कॉलोनी रोड तक बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया था। इस दौरान रेहड़ी-पटरी लगाने वालों ने विरोध किया था, लेकिन इस दौरान टीम के सामने किसी की एक न चली।
बताया गया कि निगम और पुलिस की टीम ने करीब दो किलोमीटर का हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।वहीं, फुटपाथ पर बनी अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया था।
इस दौरान अधिकारियों ने फल व अन्य सामान की कई रेहड़ियां जब्त की गई थीं। अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा था, ऐसे वाहनों का चालान भी किया गया। वहीं, इस कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ।
