इस बैंक में करें FD पर निवेश मिलेगा शानदार रिटर्न
नई दिल्ली। सिक्योर निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट काफी अच्छा ऑप्शन है। लोग एफडी में निवेश करके मोटा फंड जमा कर सकते हैं। एफडी में निवेश करने से पहले हमें यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि किस बैंक में ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
बता दें कि अभी कई बैंक एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर सकते हैं। यह ब्याज दर तीन साल के टेन्योर और सीनियर सिटिजन के लिए अलग-अलग है। हम आपको उन बैंकों के बारे में बताएंगे जिसमें 9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
