National

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्र ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। दिल्ली में एमपॉक्स का संदिग्ध केस सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जारी की है। दिल्ली में मिला संदिग्ध मरीज कुछ समय पहले ही विदेश से लौटा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को संदिग्ध एमपॉक्स मरीजों की जांच करने, संक्रमण की पुष्टि होने पर आइसोलेट करने और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए संपर्क का पता लगाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *