CM धामी जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में प्रचार करेंगे
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की देशभर खासी चर्चा है।भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मांगा गया है। छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी ने बड़े और अहम निर्णय लिए। इस फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव में भुनाना चाहता है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।
