पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो रुक जाइए, देश में आज से पांच दिन तक बंद रहेगा पोर्टल
नई दिल्ली। अगर आप भी नए पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक पूरे देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। अगर किसी ने पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है तो 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच मिला है तो उन्हें किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करना पड़ेगा।
क्यों पोर्टल हुआ बंद?
पासपोर्ट विभाग ने जानकारी दी कि टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से पांच दिन पोर्टल पर काम नहीं किया जा सकता। न सिर्फ पासपोर्ट सेवा केंद्र, बल्कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, आवेदकों का पुलिस सत्यापन और विदेश मंत्रालय में भी कामकाज प्रभावित रहेंगे।
पासपोर्ट विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि ऐसे आवेदक जो इस अवधि में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले रखा था। वह अभी के किसी अन्य तारीख के लिए अपनी अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर सकेंगे।

भारत में कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट?
भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के होते हैं
- ब्लूकवर पासपोर्ट: यह आम पासपोर्ट होता है। देश का कोई भी नागरिक इसका इस्तेमाल कर सकता है।
- मरून कवर पासपोर्ट: यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है। भारत सरकार ऑथराइज्ड डिप्लोमेट्स और सरकारी पद प्राप्त सदस्य ही यह पासपोर्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ग्रेकवर पासपोर्ट: यह ऑफिशियल पासपोर्ट होता है। इसे विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जारी की जाती है।
