National

लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ा नदियों का जलस्तर, गंगा तट पर जाने के लिए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी

ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में रविवार सुबह 11:00 बजे गंगा चेतावनी रेखा को पार कर 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और जल पुलिस की टीम सभी लोगों को गंगा तट पर जाने से रोक रही है।

बताया कि प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया कि अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में, रुद्रप्रयाग संगम पर रात्रि 12.15 बजे 2800-3000 क्यूमेक्स का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। अनुमान है कि बाढ़ का यही स्तर 01.15 बजे तक श्रीनगर बांध को पार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *