Hockey World Cup 2023:वर्ल्ड चैंपियन बना जर्मनी, 17 साल बाद जीता खिताब
भुवनेश्वर।जर्मनी ने रविवार को एफआईएच ओडिशा विश्व कप 2023 जीतने के लिए नियमन समय में 3-3 से बराबरी की, जिसके बाद उन्होंने गत चैम्पियन बेल्जियम को सडन डेथ शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया. 2002 और 2006 में इसे जीतने के बाद यह जर्मनी का तीसरा हॉकी विश्व कप खिताब है. इसके साथ, वे नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ बराबरी पर आए गए हैं।
ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हॉकी विश्व कप के बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जर्मनी और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। फुल टाइम तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर रही, इसके बाद मैच पेनाल्टी शूट आउट तक पहुंचा। लेकिन यहां से भी फैसला नहीं हो पाया. इसके बाद जर्मनी की टीम ने सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की।
जर्मनी ने भुवनेश्वर में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 5-4 हराकर तीसरी बार हॉकी विश्व कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया। निर्धारित समय में मुकाबला 3-3 से बराबर रहा था।इसके बाद जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से बेल्जियम को पटक कर खिताब अपनी झोला में डाल लिया।फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थीं, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने खचाखच भरे कलिंग स्टेडियम में सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की. जर्मनी के लिए नियमित समय में निकलास वेलेन (29वें मिनट), गोंजालो पेइलाट (41वें मिनट) और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश (48वें मिनट) ने गोल दागे। गत चैंपियन बेल्जियम की ओर से फ्लोरेंट वेन ओबेल फ्लोरेंट (10वें मिनट), टेंगास कोसिन्स (11वें मिनट) और टॉम बून (59वें मिनट) में गोल दागे. मौजूदा टूर्नामेंट में यह तीसरा मौका है जब जर्मनी ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की जो टीम की मानसिक मजबूती और कभी हार नहीं मानने के रवैये का परिचायक है।
