Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

रविवार को प्रदेशभर में सूर्य की किरणों ने मौसम को सुहाना बना दिया था, लेकिन आज सोमवार को मौसम के बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत सात जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज गर्जन, आंधी, और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

बीते शनिवार को अचानक बदले मौसम के चलते आई आंधी से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *