National

तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, 320 तक पहुंच गया था शुगर लेवल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में इन्सुलिन दी गई हैं क्योंकि उनका शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था। उनका शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था, और प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई। तिहाड़ के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केजरीवाल को बीती शाम 7 बजे के बाद इंसुलिन की दो खुराक दी गई थी।

जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के अनुसार, तिहाड़ जेल में कैदियों का खाना समय पर दिया जाता है जिसकी जांच के लिए केवल 5 से 7 मिनट की आवश्यकता होती है। इस जेल में लगभग 900 से 1000 कैदियों को मधुमेह की समस्या है, जिसका प्रबंधन किया जा रहा है। संजय बेनीवाल ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे में शामिल नहीं होना चाहते हैं, परंतु अगर लोग इसे राजनीति के लिए उठा रहे हैं तो वे उसमें शामिल नहीं होना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने जेल प्रशासन पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 दिनों से लगातार इंसुलिन का मुद्दा उठा रहे हैं, और जब भी कोई डॉक्टर देखने आया, तो उन्हें बताया कि उनका शुगर लेवल बहुत हाई है। उन्होंने ग्लूको-मीटर की रीडिंग दिखाकर बताया कि दिन में तीन बार पीक आती है और शुगर लेवल 250-320 के बीच जाता है। उन्होंने बताया कि फास्टिंग का शुगर लेवल रोज 160-200 पर है, और उन्होंने रोज इंसुलिन की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *