दिल्ली सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने रूटों से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुबह सात बजे ही सड़कों और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के समन पर अदालत पहुंच चुके हैं। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट के आसपास के कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने उन रास्तों पर आने वाले लोगों को समय लेकर आने की सलाह दी है।