देशभर में सुबह 11 बजे तक 25 फीसदी वोटिंग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान है।
बिहार के एक मतदान केंद्र में मधुमक्खियों का हमला, 8 मतदाता अस्पताल में भर्ती
जशपुरनगर जिले के जशपुर विधान सभा क्षेते के आरा मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए जमा हुए मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना मे 8 ग्रामीण घायल हो गए है। घायलो को एम्बुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
देश में सुबह 11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान
LIVE Lok Sabha Election 2024 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 27.34
यूपी: 26.12
कर्नाटक: 24.48
गुजरात: 24.35
गोवा: 30.94
छत्तीसगढ़: 29.90
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 24.69
पश्चिम बंगाल: 32.82
बिहार: 24.41
एमपी: 30.21
महाराष्ट्र 18.18
‘ये मेरा आखिरी चुनाव, 77 साल का हो गया’, दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा ब
भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।
7 May 202411:15:49 AM
संविधान को खत्म करना चाहती है सरकार: लालू यादव
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE पटना (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।” पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।”
डिंपल यादव ने बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?
सैफई में वोट डालने के बाद मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की अंतर है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।
दिल्ली से आया वोट डालने, एलजी वीके सक्सेना ने बताई मतदान की अहमियत
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE गुजरात के अहमदाबाद में वोट डालने के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, मैं दिल्ली से यहां वोट डालने आया हूं। मतदान करना हमारा अधिकार है और जब हम वोट नहीं डालते हैं तो ऐसे लोग चुनकर आ सकते हैं जो देश को कमजोर भी कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान में शामिल होना चाहिए।
4 जून को पूर्व पीएम बन जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: जयराम रमेश
LIVE Lok Sabha Election 2024 दिल्ली। पीएम मोदी के 100 दिन के प्लान पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश का कहना है, “वह 4 जून को पूर्व पीएम बन जाएंगे। उन्हें जनादेश नहीं मिलने वाला है। वे यह जानते हैं कि सब दिखावा है। वे बड़े बड़े दावे करते हैं। सच्चाई यही है कि वह 4 जून के बाद आराम से बैठ सकते हैं, क्योंकि उन्हें बाहर कर दिया जाएगा, उन्हें जनादेश नहीं मिलने वाला है.” वह यह जानते हैं। यह सब सिर्फ दिखावा है। वह बड़े-बड़े दावे करते हैं…सच्चाई यह है कि वह 4 जून के बाद आराम से बैठ सकते हैं क्योंकि वह अब पीएम नहीं रहेंगे।
बीजेपी की होने जा रही बुरी हार: अखिलेश यादव
LIVE Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के सैफई में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी, हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।”
सैफई में अखिलेश और डिंपल किया मतदान
LIVE Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सैफई में मतदान किया। डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने गुजरात में डाला वोट
LIVE Lok Sabha Election 2024 : अहमदाबाद, गुजरात में वोटिंग जारी है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अहमदाबाद के प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खरगे ने डाला वोट
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: कर्नाटक: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने कलबुर्गी सीट से राधाकृष्ण को और बीजेपी ने उमेश जी जाधव को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस की हो रही जीत, प्रियांक खरगे का दावा
कर्नाटक में राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार विजयी होने जा रही है। मोदी के कार्यकाल के पिछले 10 साल भारत और कलबुर्गी के लिए विनाशकारी रहे हैं। लोग काफी निराश हैं और इस बार वे प्रगति के लिए वोट करेंगे।”
सुपौल में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत
बिहार के सुपौल में एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टर का कहना है, उनका निधन सुबह में हुआ।यह वहीं हुआ जहां वह तैनात थे। उन्हें पीएचसी ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। उनके रिश्तेदारों को सूचित किया गया और वे भी आ गए हैं।” यहां पहुंच कर पोस्टमॉर्टम किया गया तो पता चला कि वह डायबिटिक थे।
अररिया : होमगार्ड जवान की मौत
अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ पर मंगलवार को मौके पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की मौत होने की सूचना है। माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, अभी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी ने डाला वोट
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला। कांग्रेस ने जामनगर लोकसभा सीट से जेपी मराविया को और भाजपा ने पूनमबेन मादम को मैदान में उतारा है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया मतदान
LIVE Lok Sabha Election 2024 : हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।
हर वर्ग के लोग कांग्रेस को जिताएंगे: खरगे
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जिताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे।”
सुप्रिया सुले ने परिवार सहित वोट डाला
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी है। पुणे के बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया। NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है।
बंगाल: बीजेपी उम्मीदवार और टीएमसी कार्यकर्ता में झड़प
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर के एक मतदान केंद्र पर टीएमसी बूथ अध्यक्ष की बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई।
देश में सुबह 9 बजे तक 10.50 फीसदी मतदान
LIVE Lok Sabha Election 2024 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 10.12
यूपी: 11.13
कर्नाटक: 9.45
गुजरात: 9.83
गोवा: 11.83
छत्तीसगढ़: 13.24
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 10.13
पश्चिम बंगाल: 14.60
बिहार: 10.03
एमपी: 14.22
महाराष्ट्र 6.64
मतदान से पहले शिवराज ने की पूजा
एमपी के सीहोर में विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना की।
वोट डालने के बाद अमित शाह ने मंदिर में की पूजा अर्चना
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अहमदाबाद (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने वोट डालने के बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
अमित शाह परिवार सहित मतदान के लिए पहुंचे पोलिंग बूथ
LIVE Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री अमित शाह परिवार सहित गुजरात के मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है।
आज लोकतंत्र का उत्सव, बोले सीएम भूपेंद्र पटेल
अहमदाबाद: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, “लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैंने मतदान कर दिया है। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा फर्ज है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत, समर्थ भारत के निर्माण के लिए मतदान करें।”
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने डाला वोट
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: गुजरात के सीएम भूपेंद्र बघेल ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मनसुख मंडाविया ने डाला वोट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने पोरबंदर के हनोल प्राइमरी स्कूल, बूथ नंबर 12 पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से ललित वसोया को मैदान में उतारा है।
10 साल में विदेशी कर्ज बढ़ा, बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: सैफई, इटावा (यूपी)। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जितना देश में विदेशी कर्ज था उससे पांच गुना 10 साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया। हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं…। यहां तक कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं ।वो 400 पार का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए करते हैं।”
मतदान के बाद पीएम मोदी लोगों से मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने किया मतदान
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: सोलापुर, महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।
भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया के लिए मिसाल, बोले पीएम मोदी
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने चुनाव में टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है। भारत की चुनाव प्रक्रिया और मैनेजमेंट दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक सशक्त उदाहरण है। पीएम मोदी ने सुचारू चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग का अभिनंदन भी किया। साथ ही वोटिंग के लिए अपील करते हुए कहा कि देश वासियों से यही अपील है कि भारी मात्रा में मतदान करें। लोकतंत्र के पर्व को मनाएं। सभी को शुभकामनाएं।
मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने कही ये बात
Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि निशान हायर सेकंडरी स्कूल में मतदान करने के बाद कहा कि मैं यहां हमेशा मतदान करता हूं। अमित शाह यहां के उम्मीदवार हैं। मैं कल रात को ही आंध्रप्रदेश से आया हूं। गुजरात में हूं। एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना जाना है। मैं गुजरात और देश के मतदाताओं से आह्वान करता हूं कि अधिक से अधिक से संख्या में मतदान करें। मैं चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन का भी अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
वोट डालने अहमदाबाद के मतदान केंद्र पर पहुंचे पीएम मोदी
LIVE Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में राजभवन से निकले।
LIVE Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालेंगे।
निशान हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे अमित शाह
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां वोट डालने पहुंचेंगे।
पीएम मोदी ने अधिक संख्या में मतदान की अपील
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।”
आज लोकतंत्र का महाउत्सव, सभी वोट डालें: शिवराज
LIVE Lok Sabha Election 2024 :एमपी: विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि चुनाव लोकतंत्र का महाउत्सव है और मतदान करना लोकतंत्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है और इसीलिए वोट जरूर डालें…।”
गांधी नगर में अमित शाह और सोनल पटेल चुनावी मैदान में
LIVE Lok Sabha Election 2024 : गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात में बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल से है। 1989 के बाद से इस सीट पर लगातार बीजेपी जीत रही है। इनमें बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से लेकर 2019 तक अमित शाह की जीत शामिल है।
मतदान से पहले शिवराज ने की पूजा अर्चना
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: तीसरे चरण के मतदान से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
बंगाल में मतदान शुरू होने से पहले लगी कतारें
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। बंगाल के जानीपुर, मुर्शिदाबाद में मतदान से पहले लोगों की कतार लग गई है।
गुजरात में तीसरे चरण की वोटिंग आज
LIVE Lok Sabha Election 2024 गुजरात: अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में तैयारियां चल रही हैं, जहां पीएम मोदी आज तीसरे चरण के लिए अपना वोट डालेंगे। राज्य की 25 संसदीय सीटों पर आज मतदान है। सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल अपनी सीट से निर्विरोध चुने गए।
ग्वालियर में वोटिंग से पहले सुबह चुनाव की अंतिम तैयारियां
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले ग्वालियर में मतदान केंद्र संख्या- 246, 247 पर तैयारियां की जा रही हैं।
Lok sabha Chunav Live Voting: बिहार में कुछ जगह शाम 4 बजे तक मतदान
Lok sabha Chunav 2024: बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट के अंतर्गत अलौली, बेलदौर और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब से कुछ ही देर बाद यानी सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली व दमन और दीव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
मतदान से पहले सुबह असम में तैयारियां
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: असम: आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले धुबरी में मतदान केंद्र संख्या 88 पर तैयारियां की जा रही हैं।
बंगाल के मुर्शिदाबाद और असम की कोकराझार सीट पर वोटिंग
बंगाल की मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद और असम की धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी सीटों के लिए मतदान होगा।
बिहार में 54 प्रत्याशी मैदान में
बिहार में झंझारपुर, अररिया, सुपौल, खगड़िया और मधेपुरा में वोट डाले जाएंगे। पांचों सीटों पर राजग और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। पांचों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशियों में तीन महिला हैं।
यूपी में 100 प्रत्याशी
यूपी में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा क्षेत्र के 1.89 करोड़ मतदाता 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें आठ महिलाएं भी हैं। पिछले चुनाव में इन दस सीटों में से आठ भाजपा और दो सपा ने जीती थी। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का चुनावी भाग्य इसी चरण में तय होगा।
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर पड़ेंगे वोट
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर वोट पड़ेंगे जहां से राकांपा (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राकांपा प्रत्याशी सुनेत्रा पवार आमने-सामने हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम भी मैदान में
मध्य प्रदेश में मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) सीटों के लिए मतदान होगा। गुना से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से हैं।
गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी
गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज कर चुके हैं। पार्टी 1989 से इस सीट पर अपराजित है। शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। 2019 के लोकसभा चुनाव में शाह ने सीजे चावड़ा को 5.55 लाख वोटों से हराया था, जो चुनाव बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
पहले और दूसरे चरण में 191 सीटों पर वोटिंग पूरी
विदित हो कि सात चरणों में हो रहे चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़े थे। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ।
राज्यों में कितनी सीटों पर वोटिंग?
असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की 14, गोवा की दो, मध्य प्रदेश की नौ, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की चार, दादर और नगर हवेली व दमन और दीव की दो सीटों के लिए सात मई को वोट पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे मतदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद सिटी के बूथ पर मतदान करेंगे। तीसरे चरण में गुजरात की 26 में से 25 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। राज्य की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना जा चुका है।
तीसरे चरण में ये दिग्गज मैदान में
इस चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रल्हाद जोशी, सपा की डिंपल यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
किस राज्य की कितनी सीटों पर कल मतदान
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
मध्यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
दमन और दीव: दादरा एवं नगर हवेली।
गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।
पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।
इन 11 राज्यों में होगी कल वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान होगा।
