सोने-चांदी के भावों में बढ़त जारी, जानें- आज किस भाव पर बिक रहा है 10 ग्राम सोना?
मजबूत हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अगस्त डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 13,655 लॉट के कारोबार में 45 रुपये या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विश्लेषकों के मुताबिक कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,972.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 288 रुपये बढ़कर 72,414 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई क्योंकि प्रतिभागियों ने मजबूत हाजिर मांग पर अपने दांव लगाए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध का भाव 288 रुपये या 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,414 रुपये प्रति किग्रा हो गया जिसमें 13,470 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.09 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कहां सस्ता है गोल्ड?
Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें
- दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,260 रुपये है।
- जयपुर में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,260 रुपये है।
- पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,160 रुपये है।
- कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,110 रुपये है।
- मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,110 पर बिक रहा है।
- बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,160 रुपये का है।
- हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,110 रुपये का है।
- चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,260 रुपये है।
- लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,260 रुपये है।
